Haryana Govtविकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य...

विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य बनेगा हरियाणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप हरियाणा देश का सबसे पहला विकसित राज्य बने। सरकार जो कहती है, वो करके भी दिखा रही है। विधानसभा चुनाव के संकल्प-पत्र के 217 संकल्पों में से 76 संकल्प दो साल में ही पूरे कर दिखाए हैं, बाकी 141 संकल्पों पर काम तेजी से चल रहा है।

मुख्यमंत्री रविवार को जिला कुरुक्षेत्र में नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पिपली, लाडवा और थानेसर क्षेत्र को 44 करोड़ 83 लाख रुपए की 6 परियोजनाओं की नई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 36 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 31 करोड़ 47.40 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की बधाई दी। इस दौरान सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में विकास और विरासत, दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं। लाडवा में 50 बेड का नागरिक अस्पताल बनाया गया है। लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से बना कुरुक्षेत्र का एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जनता को समर्पित किया जा चुका है। रोहतक के बाद यह देश का दूसरा ऐसा ट्रैक है। खेड़ी रामनगर में नर्सिंग कॉलेज बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 164 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिख संग्रहालय की आधारशिला रखी और पांचजन्य की प्रतिकृति का अनावरण किया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर...

हिमाचल ड्रैगन बोट टीम के लिए 55 में से 27 खिलाड़ियों का चयन

ऊना: हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एंड कैनोइंग संघ द्वारा बिलासपुर...

चंडीगढ़-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

जीरकपुरः ढकोली एरिया में शनिवार को एक व्यक्ति की...

छठ महापर्व पर PM मोदी और नितिन नबीन ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छठ...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर रही है। वृद्धावस्था में भावनात्मक बदलावों और विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल...

हिमाचल ड्रैगन बोट टीम के लिए 55 में से 27 खिलाड़ियों का चयन

ऊना: हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एंड कैनोइंग संघ द्वारा बिलासपुर के लूणू मैदान, गोविंद सागर झील में ड्रैगन बोट टीम...

चंडीगढ़-अंबाला रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, देखें वीडियो

जीरकपुरः ढकोली एरिया में शनिवार को एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक...