Himachal Govtप्रदेश सरकार ने अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर...

प्रदेश सरकार ने अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलोग्राम करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का उद्देश्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना तथा प्रदेशभर में रसायनमुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करना है।

प्रदेश सरकार द्वारा रसायनमुक्त कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में तीन लाख से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। योजना के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर अपनी निर्भरता धीरे-धीरे कम करने तथा गोबर, गोमूत्र, जैव उर्वरकों और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अदरक के संशोधित खरीद मूल्य का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के तहत अदरक उत्पादन को आर्थिक रूप से अधिक लाभकारी बनाना, किसानों को रसायनमुक्त खेती का क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा प्रदेश सरकार की प्राकृतिक खेती पहल का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर...

विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य बनेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आज प्रधान आवासीय आयुक्त अजय...

एअर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए फिर शुरू की नॉन-स्टॉप उड़ानें, 5 घंटे तक कम होगा सफर

नई दिल्ली: एअर इंडिया ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के बीच अपनी...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर रही है। वृद्धावस्था में भावनात्मक बदलावों और विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल...