Himachal Govtप्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को...

प्रदेश सरकार ने आईजीएमसी शिमला में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग की स्थापना को दी स्वीकृति

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: प्रदेश सरकार संवेदनशील प्रशासन की मिसाल कायम कर रही है। वृद्धावस्था में भावनात्मक बदलावों और विशिष्ट स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला, डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा, जिला कांगड़ा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नेरचौक मंडी में जेरियाट्रिक मेडिसिन विभाग स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की है।

जेरियाट्रिक मेडिसिन, चिकित्सा विज्ञान की एक विशेष शाखा है, जिसके अंतर्गत वृद्धजनों में होने वाली बीमारियों का नैदानिक उपचार और रोकथाम की जाती है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज भी सुनिश्चित किया जाता है। यह विभाग विशेष चिकित्सा सेवाओं, समय पर बीमारियों की पहचान, उचित उपचार तथा उम्र से संबंधित दिव्यांगता और बीमारियों की रोकथाम के माध्यम से वरिष्ठजनों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की दिशा में कार्य करेगा।

बुजुर्गों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बीमारियों और उम्र बढ़ने की सामान्य प्रक्रियाओं के बीच अंतर को भी समझा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और स्वस्थ वृद्धावस्था को बढ़ावा देना है। आईजीएमसी शिमला और डॉ. आरपीजीएमसी टांडा में स्थापित होने वाले इस विभाग में विभिन्न बीमारियों तथा उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे बुजुर्गों को विशेष निदान एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को भावनात्मक सहयोग, विशेष ध्यान और व्यापक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता रहती है ताकि बढ़ती उम्र के साथ उत्पन्न होने वाली चिकित्सा एवं मनोवैज्ञानिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने...

विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य बनेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमाचल ड्रैगन बोट टीम के लिए 55 में से 27 खिलाड़ियों का चयन

ऊना: हिमाचल प्रदेश क्याकिंग एंड कैनोइंग संघ द्वारा बिलासपुर...

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ

शिमला: नई दिल्ली में आयोजित किए जा रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में आज प्रधान आवासीय आयुक्त अजय...

एअर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क के लिए फिर शुरू की नॉन-स्टॉप उड़ानें, 5 घंटे तक कम होगा सफर

नई दिल्ली: एअर इंडिया ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क के बीच अपनी...

रिंकू सिंह ने परिवार के साथ PM मोदी से की मुलाकात, शादी का दिया न्योता

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप देश का सबसे पहला विकसित राज्य बनेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 के...