Unaकुटलैहड़ को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में...

कुटलैहड़ को खेलों के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रयासरत वीरेंद्र कंवर, बंगाणा में गूंजा वॉलीबॉल का रोमांच

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना (सुशील पंडित) : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित दूसरी जूनियर राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 से 16 नवंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर ठाकुर रामसिंह स्मृति ट्रस्ट, टिप्पर के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि समाजसेवी संजीव सोनी कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला ऊना वॉलीबॉल एसोसिएशन को सौंपी गई है।

इस अवसर पर वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो, ताकि प्रदेश के खिलाड़ियों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय स्तर का मंच और अनुभव मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं को नशे से दूर रख सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। खेल न केवल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। इसी सोच के साथ खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। कुटलैहड़ में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं की खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और विभिन्न स्थानों पर खेल मैदानों के निर्माण के माध्यम से खेल अधोसंरचना मजबूत करने के प्रयास किए गए हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्र का युवा खेलों के माध्यम से अपनी पहचान प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बनाए।

राज्य वॉलीबॉल संघ के महासचिव मदन राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 20 टीमें और 356 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश की जूनियर टीमों के चयन का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में वॉलीबॉल को नई दिशा देने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कुटलैहड़ में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वीरेंद्र कंवर द्वारा किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न खेल मैदानों का निर्माण और खेल गतिविधियों का आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रहा है। प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर को होगा, जिसमें महंत राजेन्द्र गिरी जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बंगाणा में आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल प्रदेश की उभरती वॉलीबॉल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान कर रही है, बल्कि कुटलैहड़ को खेल गतिविधियों के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : ढाई साल के मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोहाली : लालडू के गांव बल्लोपुर में संदिग्ध हालात...

Bibi Jagir Kaur की Akali Dal में वापसी, Sukhbir Badal ने करवाया Join, देखें वीडियो

कपूरथला : पंजाब मे आगामी विधान सभा चुनावो को...

हरोली CBSE स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना (सुशील पंडित) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...

Punjab News : इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे गोली चलने...

नशे के खिलाफ जंग में खेल बनेंगे मजबूत हथियार: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना (सुशील पंडित): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा...

Punjab News : ढाई साल के मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी, देखें वीडियो

मोहाली : लालडू के गांव बल्लोपुर में संदिग्ध हालात में लापता हुए ढाई साल के गुरसाज की लाश पड़ोसी...

Bibi Jagir Kaur की Akali Dal में वापसी, Sukhbir Badal ने करवाया Join, देखें वीडियो

कपूरथला : पंजाब मे आगामी विधान सभा चुनावो को लेकर सभी पार्टिया सक्रिय हो गई है। इस दौरान रूठो...

हरोली CBSE स्कूल भवन के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना (सुशील पंडित) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली के सीबीएसई स्कूल भवन के निर्माण के...

Punjab News : इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो

लुधियाना : महानगर के एक इलाके मे गोली चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर...