नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से तीन गौ तस्कर घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे नूंह के शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर झिरका सीआईए स्टाफ को गांव बीमा क्षेत्र में देर रात गौ तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम ने नाकाबंदी की, जहां पुलिस का सामना होते ही पिकअप सवार गौ तस्करों ने पुलिस पर अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें ताहिर पुत्र अहमद निवासी घाटमीका, जिला डीग, साबिर पुत्र शेर मोहम्मद निवासी फौनंदा का बास बीमा थाना सदर फिरोजपुर झिरका, गब्बर उर्फ हडिया निवासी दोसा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें गब्बर उर्फ हाड़िया और साबिर पुत्र शेर मोहम्मद की मौत हो गई।
इन गौ तस्करों से पुलिस ने सात गोवंश को मुक्त कराया, जबकि मौके से एक पिकअप गाड़ी, तीन देसी बंदूक और तीन कारतूस, पांच खाली कारतूस के खोल भी बरामद हुए हैं।
