Phagwaraपुल पर पलटी Jalandhar से आ रही थार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

पुल पर पलटी Jalandhar से आ रही थार, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः शहर के चाचोकी पुल पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। उक्त दुर्घटना में जालंधर की ओर से आ रही जम्मू-कश्मीर नंबर की तेज रफ्तार थार ने सड़क पर खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके कारण थार रेलिंग तोड़ते हुए मुख्य सड़क पर पलट गई।

इसी बीच एकत्रित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि थार में तीन लोग सवार थे जो शराब के नशे में थे और हादसा होते ही एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया जबकि दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मचारियों ने लोगों की मदद से पलटी हुई थार को साइड में कराया और यातायात शुरू कराया। पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि थार सवार 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और तीसरा व्यक्ति मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन...

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थी हर छह माह बाद अपलोड करें जरूरी दस्तावेज

आर्थिक सहायता निर्बाध रखने के लिए तीन प्रमाण पत्र...

संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ऊना, सुशील पंडितः जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में बुधवार को...

Haryana News: विशेष चेकिंग के तहत 27 स्कूली वाहनों के चालान, 2 बसें और 1 ऑटो इंपाउंड

ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती पंचकूला: स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में ICSSR प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य शुभारंभ

11 देशों और भारत के 18 राज्यों से 300 प्रतिभागियों की सहभागिता; 290 शोध पत्र प्राप्त ऊना:  राजकीय महाविद्यालय ऊना...

ऊना पुलिस भर्ती में 693 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, शारीरिक दक्षता परीक्षा में 3,808 युवाओं ने लिया हिस्सा

पुरुष वर्ग में 398 और महिला वर्ग में 295 अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 6,326 युवाओं ने किया था आवेदन ऊना: जिला...