Nationalहोटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर गैंगरेप के मुख्य आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं के तहत तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी के एक होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन आरोपियों की पहचान नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु बोनी के रूप में हुई है। धीरज बिष्ट ने हाल ही में हल्द्वानी के MBPG कॉलेज में कराए छात्र संघ चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

मुखानी थाने में पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार चारों आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर और दबाव डालकर एक होटल में ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसे डरा-धमकाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

एसएसपी ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के परिवारवालों ने मुखानी थाने पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, चार युवक लड़की को बहला-फुसलाकर मुखानी के एक होटल में ले गए। वहां उन्होंने उस डरा-धमकाकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ यौन संबंध बनाए। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है। हमने तुरंत एसएचओ को इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके तहत अब कानून की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि नामजद चारों गिरफ्तार को पकड़ लिया गया है। होटल परिसर के निरीक्षण और सीसीटीवी फुटेज की जांच खंगालने पर शुरुआती जांच में इस घटना के होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी ने बताया कि मेडिकल जांच और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं चल रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि नामजद चारों आरोपियों धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु बोनी ने पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान घटना को अंजाम देने की बात बात स्वीकार कर ली है। इसके अलावा होटल की शुरुआती जांच से भी इस घटना के होने की पुष्टि हुई है। अपराध स्थल की जांच से मिले सबूत और सीसीटीवी फुटेज से भी इस घटना की पुष्टि होती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...