Haryana Govt30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा...

30 साल में सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, अब 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को लेकर बनी धारणा अब बदल रही है। वर्ष 2013-14 में सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 32 से 38 प्रतिशत तक रहता था, जो अब बढ़कर 90 से 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। करीब 30 साल बाद सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का नजरिया बदलने लगा है।

मंत्री शुक्रवार को गन्नौर (सोनीपत) के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एनुअल एजुकेशनल फेस्ट में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है। अब यह धारणा टूट रही है कि सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में जो क्रांतिकारी बदलाव आ रहा है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने सदियों पुरानी पारंपरिक और रट्टामार शिक्षा पद्धति को बदलकर एक ऐसी व्यवस्था को जन्म दिया है, जो विद्यार्थी की आंतरिक क्षमताओं को उभारती है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों के सवाल पूछने के तरीके, आत्मविश्वास और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों की समझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ विकसित करती हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने...

Punjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो...

दर्दनाक हादसाः मिनी बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत-देखें वीडियो

Assam Road Accident News: असम में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, काजीरंगा नेशनल पार्क के पास...

सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े व्यक्ति के लिए देवदूत बनी पुलिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आपात परिस्थितियों में मानव जीवन की रक्षा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए भी...

अधिक दूध उत्पादन और किसानों की समृद्धि के लिए वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन बेहद जरुरी

चंडीगढ़: पंजाब की डेयरी अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने तथा पशुओं के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करने की दिशा...