FazilkaPunjab News: सरेआम युवक पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर,...

Punjab News: सरेआम युवक पर फायरिंग करके बाइक सवार फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः शहर में बेखौफ बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेम शाह रेलवे फाटक के पास बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान जतिंदर उर्फ जग्गी के रूप में हुई है। रात के समय जब जतिंदर सलेम शाह (नई आबादी) रेलवे फाटक के पास खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने पहले झांसा देने की कोशिश की और फिर नजदीक आकर दो राउंड फायर किए, जिसमें जतिंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
चश्मदीद ने बताया कि वे थोड़ी दूरी पर आमने-सामने खड़े थे। तभी हेलमेट पहने और मुंह बांधे हुए दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने पहले बैग से कुछ नकली जैसा निकाला, जिस पर घायल युवक ने उन्हें अपना जानकार/दोस्त समझकर गले लगा लिया। इसी दौरान हमलावरों ने दूसरी पिस्तौल निकाली और दो फायर कर दिए। गोली मारने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल जतिंदर को तुरंत फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया। उधर, सरेआम हुई इस गोलीबारी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
स्थानीय नागरिक रमेश कुमार ने बताया कि नई आबादी फाटक पर खड़े सोहन लाल के बेटे जतिंदर उर्फ जग्गी को बाइक सवार हमलावर गोली मारकर भाग गए। वहां दो से तीन राउंड फायर हुए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं।

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ सचिन कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि सलेम शाह फाटक के पास जतिंदर सिंह नाम के युवक पर बाइक सवार हमलावर द्वारा फायरिंग की गई है। प्रारंभिक जांच में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है। घायल युवक को सिविल अस्पताल से आगे रेफर कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हवालाती फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हवालाती...

शादी के बंधन में बंधे Anirudh-Kavya, भतीजे की वेडिंग से वायरल हुआ रजनीकांत का लुक

मनोरंजन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी 11...

CM Nayab Saini ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को...

Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, मंडी में पहले तोड़ी गाड़ी, फिर घर पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच...

Punjab News: पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से हवालाती फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हवालाती फरार हो गया। इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में...

शादी के बंधन में बंधे Anirudh-Kavya, भतीजे की वेडिंग से वायरल हुआ रजनीकांत का लुक

मनोरंजन: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी 11 नवंबर को हो गई है। कपल ने बीते दिन ग्रीस...

CM Nayab Saini ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री...

Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी, मंडी में पहले तोड़ी गाड़ी, फिर घर पर किया हमला, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। जहां हमलावारों द्वारा गाड़ी की जमकर...