JalandharJalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के...

Jalandhar News: शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और तोते पर लगे गुंडागर्दी के आरोप, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सविधान चौंक पर जमकर हुई मारपीट, एक घायल

जालंधर, ENS: सविधान चौक पर देर रात भारी हंगामा हो गया। जहां शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और शिवम चौहान उर्फ तोता का ठेकेदार अविनाश के कर्मी के साथ विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मेन चौक पर जमकर मारपीट भी हुई।

शराब ठेकेदार कुणाल सहगल और शिवम चौहान उर्फ तोता पर ठेकेदार अविनाश पिपलानी और पार्टनर सुरिंदर पर हमला करने के आरोप लगे है। इस घटना में सुरिंदर घायल हो गया। वहीं अविनाश ने आरोप लगाए है कि उनकी गैर मौजूदगी में सूर्या एनक्लेव इलाके मे कुणाल और तोता 2 अन्य व्यक्तियो के साथ पहुंचा।

जिसके बाद ड्राइवर सहित गाड़ी और शराब की 40 से 50 पेटियां ले गए। अविनाश का कहना है कि सूर्य एक्लेव में ड्राइवर ठेकों पर शराब बांट रहा था। आरोप है कि घटना स्थल पर एक्साइज की टीम मौके पर मौजूद नहीं थी। जिसके बाद ठेका इंचार्ज ने मालिक को घटना संबंधी सूचना दी और बताया कि ठेके से लापता हो गया। ठेका मालिक का कहना है कि सामान लीगल और उनके पास परमिट भी मौजूद है। ठेका मालिक का कहना हैकि गाड़ी रामामंडी थाने ले जाने की जगह तोता स्पेशल सेल में गाड़ी ले गया।

घटना को लेकर ठेका मालिक जब थाना रामामंडी गए तो वहां पर पुलिस कर्मियों ने पहले दरवाजा नहीं खोला और बाद में देखा कि वहां पर उनकी गाड़ी मौजूद नहीं थी। अविनाश ने कहा कि ड्राइवर, गाड़ी और शराब स्पेशल सेल में रखी गई। जिसके बाद देर रात तोते ने अविनाश पर तोते ने हमला करने की कोशिश की। घटना के दौरान पार्टनर सुरिंदर ने बचाव किया और वह घायल हो गया। इस दौरान सुरिंदर को उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

अविनाश ने देर रात ही 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि तोते पर पहले भी कई पर्चे दर्ज है और उसके बावजूद वह देर रात गुंडागर्दी करता दिखाई दिया। हालांकि दूसरा पक्ष आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। वहीं कुणाल सहगल ने कहा कि उन्हें दूसरे राज्यों से शराब लाकर बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके करिदों द्वारा कार्रवाई करते हुए शराब सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता...

हिमाचल के बाद सिक्किम में हिली धरती, 4.9 तीव्रता से आया भूकंप

गंगटोकः हिमाचल प्रदेश के बाद अब सिक्किम में भी...

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमला, DSP समेत 11 पुलिसकर्मियों की मौत; 18 आतंकवादी ढेर

दारबुकाचः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस...

दिल्ली के छात्रों का कमाल, 140 रुपये में बना दिया एयर प्यूरीफायर

नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा से जूझ रहे स्कूलों और बच्चों को राहत देने के लिए राजधानी के...

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

कैथलः एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने वाले अमृतसर के दो बदमाशों का वीरवार सुबह कैथल पुलिस से एनकाउंटर...

आतंकियों का हमला, जंगल में मिले 2 SPOs के शव

किश्तवाड़ः जम्मू और कश्मीर किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए 2 स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके...