चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सिविल और पुलिस प्रशासन को आगामी पवित्र त्योहार छठ पूजा के लिए राज्य भर में चिन्हित किए गए सभी 104 स्थानों पर व्यापक और पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि श्रद्धालु पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “छठ पूजा अपार श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक महत्व का एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि श्रद्धालु इस पवित्र त्योहार को पूर्ण धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और शांति के साथ मना सकें। प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की ड्यूटियां समय पर लगाई जानी चाहिए, जिनमें उनकी जिम्मेदारियां और जवाबदेही स्पष्ट रूप से तय हो। त्योहार को सुचारू और बिना किसी परेशानी के संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक विभाग को आपसी तालमेल के साथ काम करना चाहिए।”
