ChandigarhPunjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

Punjab News: 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों के हुए तबादले

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनहित को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब सरकार ने राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 तहसीलदारों, 79 नायब तहसीलदारों और 10 जिला राजस्व अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त (राजस्व) जसप्रीत तलवाड़ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। तहसीलदारों के तबादलों में गुरप्रीत सिंह ढिल्लों को एसएएस नगर (मोहाली) से बदलकर राजपुरा में तैनात किया गया है। वहीं, मनदीप सिंह को राजपुरा से स्थानांतरित कर एसएएस नगर (मोहाली) का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों के तहत जगसीर सिंह मित्तल को अजनाला से बठिंडा, अजय कुमार को मजीठा से तरनतारन और अर्चना शर्मा को तरनतारन से जालंधर-1 भेजा गया है। गुरमुख सिंह को नवांशहर से फिल्लौर, सर्वेश राजन को बंगा से नवांशहर और स्वप्नदीप कौर को जालंधर-1 से मजीठा में तैनात किया गया है। इसी क्रम में रमन कुमार को लुधियाना (पूर्वी) से सुनाम, रेशम सिंह को रायकोट से मोगा, सुखबीर कौर को गुरुहरसहाय से तलवंडी साबो और अमृतपाल कौर को लहरागागा से गुरुहरसहाय स्थानांतरित किया गया है। कंवलदीप सिंह बराड़ को बठिंडा से बाघा पुराना भेजा गया है। मनिंदर सिंह को मोगा से सब-रजिस्ट्रार, पटियाला नियुक्त किया गया है, जबकि अमृतवीर सिंह को सुनाम से लुधियाना (पूर्वी) भेजा गया है।

गुरप्रीत सिंह को सब-रजिस्ट्रार, जालंधर-1 से गिद्दड़बाहा और गुरप्रीत को नकोदर से संगरूर में तैनात किया गया है। इसके अलावा अनुदीप शर्मा को फिल्लौर से चमकौर साहिब, कुलविंदर सिंह को चमकौर साहिब से धूरी और अमित कुमार को धूरी से अजनाला भेजा गया है। जतिंदरपाल सिंह को गिद्दड़बाहा से फरीदकोट स्थानांतरित किया गया है। जगतार सिंह को खन्ना, गुरविंदर कौर को खमाणों और नवजीवन छाबड़ा को अमृतसर-1 में नई तैनाती दी गई है। नायब तहसीलदारों के तबादलों में भी बदलाव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व) जसप्रीत तलवार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, नायब तहसीलदारों के भी बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं।

प्रमुख बदलावों में सुखविंदर सिंह को दीना नगर से कपूरथला, राजीव कुमार मोसला को कपूरथला से डेरा बाबा नानक, अमरजीत सिंह को टांडा से दीना नगर और कुलवंत सिंह को डेरा बाबा नानक से मुकेरियां भेजा गया है। तरसेम लाल को मुकेरियां से भुलत्थ और किरनदीप कौर को गुरदासपुर से झबाल में तैनात किया गया है। इसी तरह, वरिंदर कुमार को दसूहा से जगरांव, सुखमिंदर सिंह ढुड्डी को माहिलपुर से माछीवाड़ा, गुरप्रीत सिंह को गढ़दीवाला से मोगा, राज कुमार को भुंगा से मुल्लांपुर दाखा और मंजू बंसल को बाघा पुराना से फिरोजपुर स्थानांतरित किया गया है।

मालवा क्षेत्र में रणवीर सिंह को फिरोजपुर से अबोहर, विनोद कुमार को जीरा से रायकोट, परमिंदर सिंह को रायकोट से जैतो, जसकरण सिंह को गिद्दड़बाहा से जीरा, बलजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब से अमलोह और सुनील गर्ग को मौड़ से सरदूलगढ़ भेजा गया है। आदेशों के अनुसार, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर के ज्वाइंट सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को अपने नए तैनाती केंद्रों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

Vikramaditya Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन...

Punjab News: नए DC हिमांशु अग्रवाल ने संभाला चार्ज, जनगणना फेस-2 पर फोकस, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में बीते दिन आईएएस और पीसीएस अधिकारियों...

CM Sukhu ने हर चुनौती को पार कर हिमाचल के हकों की रक्षा सुनिश्चित की: चंद्रशेखर

शिमला: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...

Punjab News: कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर से भाना सिद्धू को पुलिस ने किया काबू

बरनालाः जिले के कोर्ट कॉप्लेक्स से भाना सिद्धू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक...

विकसित भारत की यात्रा गांवों से शुरू होनी चाहिएः कविंद्र गुप्ता

शिमला: राज्यपाल कविद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी...

Vikramaditya Singh ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया प्रतिष्ठित पुरस्कार

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा हिमाचल प्रदेश को स्वच्छ, हरित और सतत...