मनोरंजन: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर के बाद अब इसके भव्य सेट, वीएफएक्स और स्टारकास्ट की तारीफ की जा रही है। 5 नवंबर को फिल्म रिलीज हुई थी जिसके बाद कई फिल्म स्टार्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। अब ऐसे में रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी रामायण पर अपना रिएक्शन दिया गया है। फिल्म देखने के बाद अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। एक ओर जहां उन्होंने फिल्म के सभी किरदारों और विजुअल्स की तारीफ की है। वहीं उन्होंने अब फिल्म के कुछ सीन्स में भी कमी बताई है।
वीएफएक्स को लेकर रखी राय
सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने सबसे पहले सेट और वीएफएक्स की तारीफ की है। सुनील का कहना है कि – ‘बहुत बड़े बजट की बहुत ही भव्य पिक्चर है। वीएफएक्स वर्ल्ड क्लास हैं। फिल्म के चित्रण बहुत ही सुंदर है, आंखों को बहुत अच्छे लगते हैं। इस फिल्म में सभी कलाकारों को जो भी रोल दिए गए हैं उन्होंने बहुत अच्छे से निभाए हैं और बहुत ही दिल से निभाए हैं’।
View this post on Instagram
फिल्म के सीन्स के बारे में की बात
इसके बाद सुनील लहरी ने फिल्म के सीन्स के बारे में भी बात की है। उन्होंने कुछ सीन्स को बेहतरीन बताया है परंतु कुछ सीन्स उनको कमजोर लगे। उन्होंने कहा कि – ‘फिल्म के कुछ सीन्स आउटस्टैंडिंग हैं लेकिन मेरे विचार से फिल्म में कुछ सीन्स पर खासकर जो इमोशनल सीन है उन पर और डायलॉग पर ध्यान ही नहीं दिया गया है’।
परशुराम वाला सीन लगा कमजोर
इसके अलावा सुनील लहरी ने कुछ सीन्स फिल्म में न होने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि – ‘परशुराम वाला सीन मुझे कमजोर लगा अहिल्या वाला सीन नहीं है। शूर्पणखा का जो राम जी के साथ बातचीत है उसमें शूर्पणखा जिस हिसाब से वो राम जी को संबोधित करती है वो भी अच्छा नहीं लगा। सीता जी का राम जी को संबोधित करना वो भी ठीक नहीं लगा’।
उन्होंने फिल्म के सीन्स में भक्तिभाव की कमी बताई। उन्होंने कहा कि ऐसे और भी कई सीन हैं जो कमजोर हैं जिनमें भक्ति भाव और दिव्यता कम लगती है। ये फिल्म मेरे विचार से शक्ति प्रधान ज्यादा है भक्ति प्रधान कम है।
पहले भी दिया था एक फिल्म को लेकर रिव्यू
सुनील लहरी इससे पहले भी फिल्म को लेकर अपनी राय रख चुके हैं। हालांकि उस समय उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी और पूरी स्टारकास्ट पर भरोसा जताया था। फिल्म पर भरोसा जताते हुए उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना की थी परंतु फिल्म के संगीत को लेकर वो थोड़े निराश थे।
उनका कहना था कि उन्होंने अभी तक जो गाने सुने हैं उनमें कुछ की धुन और संगीत उन्हें पसंद नहीं आए। इसके साथ ही उन्हें लगा कि गानों में अयोध्या और मिथिला का स्थानीय संस्कृतिक रंग होना चाहिए था।
