गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नशे और हथियार की खेप बरामद हुई। दरअसल, डेरा बाबा नानक इलाके में चलाएं संयुक्त सर्च अभियान में पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए आए हथियार और हेरोइन को बरामद किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज डेरा बाबा नानक के खेतों में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित तलवंडी गोराया गांव में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। जहां पाकिस्तानी ड्रोन से आए तीन 30 बोर की पिस्टल, 50 जिंदा कारतूस, 6 मैगज़ीन और 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
उहोंने ने बताया कि पाकिस्तान अक्सर धमकी देकर इस तरह का सामान भेजता रहता है। हमारी सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। यह जमीन लखा सिंह की है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। इस जांच के बाद पता चलेगा कि सामान लेने कौन आया था, उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
