Unaदो अलग अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल

दो अलग अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। जिला ऊना में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। दोनों हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुए। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला हादसा रविवार रात करीब 9:15 बजे ऊना शहर की सरगम गली के पास हुआ। पुलिस के अनुसार सक्षम चौधरी निवासी पुल वाला बाजार, ऊना अपनी स्कूटी पर सरगम गली से मुख्य सड़क की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर स्कूटी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए मुख्य सड़क पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल चालक पवन कुमार निवासी दमदम मोहल्ला और स्कूटी चालक सक्षम चौधरी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर स्कूटी चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरा हादसा रविवार शाम करीब 5:30 बजे जट्टपुर में हुआ। पुलिस के मुताबिक साहिल नामक युवक स्कूटी पर ऊना से संतोषगढ़ की ओर जा रही एक कार से टकरा गया। आरोप है कि स्कूटी चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अपनी दिशा छोड़कर कार से जा भिड़ा। टक्कर के बाद स्कूटी चालक सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। कार चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में भी प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने...

Punjab News: GYM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

संगरूरः जिले में गुगा माड़ी के सामने स्थित एक...

Punjab News: Flyover पर भीषण हादसे में थार सवार 23 वर्षीय युवक की मौत

संगरूरः भवानीगढ़ में फग्गूवाला कैंचियां के पास नेशनल हाईवे...

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं : कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष...

5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

चंडीगढ़: कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता...

Abhishek Sharma ने परिवार के साथ मनाई Diwali, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

खेल: पूरे देश में दीवाली की अलग धूम देखने को मिली। ऐसे में भारतीय क्रिकेटरों ने रोशनी के इस...

Punjab News: GYM में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

संगरूरः जिले में गुगा माड़ी के सामने स्थित एक जिम में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन...