Nationalश्रद्धालुओं से भरी पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत, देखें वीडियो

श्रद्धालुओं से भरी पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला (हिच) अचानक टूट गया। इससे अनियंत्रित ट्राली हाईवे से नीचे उतरने के साथ ही पलट गई। हादसे में मासूम समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें सात घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे में प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी 30 वर्षीया सुनैना पत्नी सतीश, 50 वर्षीय राधेकृष्ण, 45 वर्षीया रेखा पत्नी उमेश, 45 वर्षीया सुनीता पत्नी शेरा, 50 वर्षीय राज कुमारी पत्नी सीताराम, 55 वर्षीय लक्ष्मण, 65 वर्षीय तारामुनि, 13 वर्षीया दिव्यांशी पुत्री दिलीप निवासी खरकाखास, 35 वर्षीय संजो पत्नी विश्वनाथ निवासी कोरहो के अलावा मप्र के रीवा जिले के 36 वर्षीया संगीता पत्नी सतेन्द्र निवासी चाकघाट, 50 वर्षीय त्रिवेणी निवासी बसहट, छह वर्षीय शिवांश पुत्र राजेश निवासी बसहट, आठ वर्षीय पुष्पराज पुत्र धर्मेन्द्र बसहट, 46 वर्षीया राज कुमारी पत्नी त्रिवेणी बसहट, 60 वर्षीय लक्ष्मण निवासी चाकघाट, 53 वर्षीय महारानी पत्नी लक्ष्मण निवासी चाकघाट गंभीर रुप से घायल हो गए। दरअसल, ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु दीपदान में शामिल होने के बाद वापस प्रयागराज लौट रहे थे।

मृतकों में तीन लोग मध्य प्रदेश के रीवा और एक मृतक प्रयागराज जिले का रहने वाला है। प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव से करीब दो दर्जन श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दीपदान मेला में शामिल होने शनिवार को चित्रकूट आए थे। इसमें ऊंचा गांव वालों के कुछ रिश्तेदार मप्र के रीवा जिले के रहने वाले भी शामिल रहे। रविवार की देर रात सभी लोग दर्शन और दीपदान करने के बाद वापस प्रयागराज के लिए रवाना हुए। सोमवार को तड़के करीब ढाई बजे झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्राली को जोड़ने वाला गुल्ला अचानक टूट गया।

अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से अनियंत्रित ट्राली हाईवे किनारे खाईं में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्राली के नीचे दब गए थे। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने चाकघाट निवासी शिवांश, त्रिवेणी, छह वर्षीय नन्हे पुत्र धर्मेंद्र और राधेकृष्ण निवासी ऊंचा गांव को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह ने बताया कि गंभीर रुप से घायल सात लोगों राज कुमारी पत्नी सीताराम, दिव्यांशी, रेखा, संगीता, राज कुमारी पत्नी व सुनैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चारो शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना:...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब...