नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की सभी देश वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हर साल की भांति इस साल भी वह जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। उन्होंने नमस्ते के साथ वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, “दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
