UncategorizedDC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की...

DC जतिन लाल ने परिवार सहित प्रवासी बच्चों संग मनाई दीवाली की खुशियां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। उपायुक्त जतिन लाल शनिवार को परिवार सहित ईसपुर की शिक्षा सुधार समिति द्वारा नौण मंदिर परिसर में आयोजित दीपावली उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने समिति के गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में पढ़ने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की। इस अवसर पर बच्चों ने गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ उनकी माता कमलेश लाल, धर्मपत्नी डॉ. रेणु सहरावत और बेटा विहान भी मौजूद रहे।उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होती हैं।

बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए उपायुक्त जतिन लाल भी उनके डांस में शामिल हुए। उनकी इस सहभागिता से बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। कार्यक्रम में उनके बेटे विहान ने बच्चों के साथ केक काटा और सभी बच्चों को केक वितरित किया।मारोह में शिक्षा सुधार समिति की ओर से गैर-आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। समिति के संस्थापक ओपी डोगरा ने बच्चों की शिक्षा एवं प्रोत्साहन के लिए 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि भेंट की। समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग ने उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सतीश शर्मा, मोहन सिंह जसवाल, सरवन कुमार खट्टा, अश्वनी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव कुमार, कैप्टन हरमेश, रामकृष्ण भट्टी, सुरेश कुमार और तारा सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन...

Barinder Kumar Goyal ने गोवा में राष्ट्रीय खनन सम्मेलन के दौरान पंजाब के हितों की जोरदार पैरवी की

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

BBMB मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का बीबीएमबी एरियर मामले में सर्वोच्च न्यायालय में जीतने के...

सुंदरनगर के SC समुदाय से जुड़े मुद्दों पर आयोग से मिला प्रतिनिधिमंडल

ऊना। अनुसूचित जाति समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप...

पेट्रोल भरवाने को लेकर पंप कर्मियों और ग्राहक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

भरोहिया: गोरखपुर-सोनौली हाईवे स्थित गोलिगंज के दुर्गा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने को लेकर 2 बाइक सवार युवकों...

जमकर हुई हाथापाई, चलती ट्रेन से नीचे गिरा यात्री, देखें वीडियो

मुंबईः चर्चगेट से विरार जा रही फास्ट लोकल ट्रेन में सफर के दौरान सीट या दरवाजे पर खड़े होने...