JalandharJalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस की ओर से जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर अब तक 16 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं कार्रवाई के साथ किसानों को जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इस अभियान की कमान एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने स्वयं संभाली हुई है।

वह विभिन्न गांवों में पहुंचकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें फसल अवशेषों को आग लगाने के बजाय उचित प्रबंधन के लिए प्रेरित कर रहे हैं। एसएसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने के साथ जागरूकता गतिविधियां भी लगातार जारी रखी जाएं। इसके तहत सभी सब-डिवीजनों में डीएसपी की देखरेख में थाना प्रभारियों द्वारा गांवों में किसानों के साथ बैठकें की जा रही हैं।

इन बैठकों में पराली जलाने से होने वाले नुकसान और इसके निपटारे के लिए उपलब्ध आधुनिक मशीनों व वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने किसानों से अपील की है कि वे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के हित में पराली को आग लगाने से बचें तथा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई मशीनरी और अन्य वैज्ञानिक उपायों को अपनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुहिम में लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

पुलिस चौंकी में हुए धमाके से सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की नींद उड़ी

गाजियाबाद । गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइड पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...