JalandharJalandhar News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने...

Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दरवाजे लॉक होने पर RPF जवानों ने खुलवाए गेट

जालंधर, ENS: दिवाली के त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए दूसरे शहरों में काम करने वाले लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी के चलते दिवाली से एक दिन पहले जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई जल्द से जल्द अपने घर तक पहुंचने की कोशिश में नजर आया। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

बाहर खड़े लोगों को उस समय काफी परेशानी हुई, जब ट्रेन के अंदर बैठे यात्रियों ने दरवाजे लॉक कर लिए। इस कारण प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों को अंदर प्रवेश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्रियों ने बार-बार आवाज लगाकर दरवाजे खोलने की अपील की। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के जवानों ने ट्रेन के दरवाजे खुलवाकर प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों को अंदर बैठाया।

इस दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। वहीं ट्रेन के रवाना होने का समय हुआ तो कई यात्री दौड़कर उसमें चढ़ते दिखाई दिए। कुछ लोग चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश करते भी नजर आए। त्योहार के चलते स्टेशन पर उमड़ी इस भीड़ ने रेलवे की यात्री व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात...

Jalandhar News: पराली जलाने के मामले में पुलिस का एक्शन, 16 FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: देहात में पराली जलाने की घटनाओं पर...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...

Jalandhar News: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, डिवाइडर पर चढ़ कर गाड़ी क्षतिग्रस्त, लड़की घायल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़...

वसुंधरा पुलिस चौकी में ब्लास्ट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली धमाके की जिम्मेदारी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार देर रात पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया।...