जालंधर, ENS: बस्ती गुजा में सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। जहां वेरका की गाड़ी बेकाबू होकर दुकानें सजाकर बैठे स्टाल से टकरा गई। इस घटना में बिजली का पोल भी टूट गया। वहीं दुकान के स्टाल भी बिखर गए। छोटी दीवाली पर हादसा होने से सामान सड़कों पर बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। वेरका की गाड़ी नंबर पीबी 08 एफएन 9971 गाड़ी से यह हादसा हुआ है। घटना के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं दुकान चालक ने बताया कि सुबह 6.30 बजे यह घटना हुई है। घटना के दौरान वह अड्डा लगाकर चाय पीने के लिए गए थे। इस दौरान बेकाबू गाड़ी उनके स्टाल से टकरा गई और सामान सारा टूट गया। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान अगर कोई मौके पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं दुकानदार का कहना है कि सुबह 7.30 बजे उनकी दुकान पर भारी मात्रा में लोग आने शुरू हो जाते है, लेकिन उससे पहले यह हादसा हुआ और जानी नुकसान होने से बचाव रहा। घटना में 50 से 60 हजार का नुकसान हो गया। घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़क पर सारा सामान बिखरा पड़डा है और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गई है।
