Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। व्यवस्था परिवर्तन की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों, विधवाओं, एकल महिलाओं, किसानों, बागवानों और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर लागू किया है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री ने आज चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह कोठी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष दृष्टिकोण अपनाया है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से प्रदेश सरकार ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए नई पहल शुरू की हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के साधनों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्दी ही ‘मुख्यमंत्री का अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने जा रही है जिसके अंतर्गत प्रदेश में 75 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले तीन लाख से अधिक परिवारों की 21 से 59 वर्ष तक की महिलाओं को 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने भरमौर विधानसभा क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों को जनजातीय दर्ज़ा देने के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा भी की जो केंद्र सरकार से इस मामले को उठाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चूड़ी, चड़ी, अनानैहर, ग्रूंडी और कुनैड़ स्कूलों को स्तरोन्नत करने और भरमौर विधानसभा क्षेत्र में किसी उपयुक्त स्थान पर हेलीपेड निर्माण पर विचार करने का आश्वासन भी दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हॉकी में भारत का जलवा, जापान को 4-1 से हराकर छठी बार बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन

मोहाली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026...

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में...

हॉकी में भारत का जलवा, जापान को 4-1 से हराकर छठी बार बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन

मोहाली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को मोहाली...

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का डेराबस्सी पुलिस ने...