Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल Kavinder Gupta ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई दीपावली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने इंस्टीट्यूट फॉर चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटी, ढली, शिमला का दौरा किया और बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों के प्रति उनका स्नेह और भावनात्मक जुड़ाव ही उन्हें इस संस्थान में लाया है, ताकि वह उनके साथ त्यौहार की खुशियां साझा कर सके।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व आशा, खुशियों, करुणा तथा आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों की वास्तविक भावना दूसरों के साथ खुशियां बांटने तथा यह सुनिश्चित करने में निहित है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को समाज का अभिन्न हिस्सा, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करे। कविन्द्र गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि संस्थान में प्रत्येक बच्चा अपनी क्षमताओं को निखारने, आवश्यक कौशल विकसित करने, आत्मनिर्भर बनने तथा सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और विभिन्न कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाएगा।

राज्यपाल ने संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा बच्चों की देखभाल, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके निष्ठापूर्ण प्रयास बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार,...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Cristiano Ronald ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 146 गोल के रिकॉर्ड के साथ खत्म हुआ सफर

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान...

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया पूरी

चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, 01.01.2027 को अर्हता तिथि मानते हुए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के...

भगवंत मान सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल ने पेंशन सेवा प्रणाली में लाई क्रांति – Harpal Cheema

चंडीगढ़: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पेंशनर सेवा पोर्टल (पी.एस.पी.) के तहत कई नई डिजिटल पहलों की घोषणा...

बस स्टैंडों, तहसीलों में 100 SHG संचालित कैंटीन शुरू की जाएंगी: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जनहितैषी शासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत...