Hocky Champion Trophy 2026
Himachal GovtCM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से एंटी-चिट्टा वॉकाथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकाथॉन में विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लेकर नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार नशा माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश में कोई स्थान नहीं है तथा इस कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की परिसम्पतियां सरकार द्वारा जब्त की जा रही है। नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार का उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रदेशभर में एंटी-चिट्टा रैली और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं और आम जनता को चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के विरुद्ध जागरूकता में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वह दूरभाष नम्बर 112 डायल कर नशा तस्करोें के बारे में पुलिस को जानकारी दें। जानकारी देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पांच HCS अधिकारियों के हुए तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस...

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट

15-20 दिनों में भरे 28 सैंपल,पनीर, मिठाई, बर्फी और...

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को पंजाब सरकार मुफ्त देगी UPSC और PCS की कोचिंग

चंडीगढ़: पंजाब भर के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं...

ADC ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, ऊना के लिए गौरव का क्षण

बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई दीपावली

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने इंस्टीट्यूट फॉर चिल्ड्रन विद...

हरियाणा में पांच HCS अधिकारियों के हुए तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वर्तमान...

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट

15-20 दिनों में भरे 28 सैंपल,पनीर, मिठाई, बर्फी और काजू कतली के सैंपल जांच के लिए भेजे ऊना। त्योहारी...

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को पंजाब सरकार मुफ्त देगी UPSC और PCS की कोचिंग

चंडीगढ़: पंजाब भर के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं की तैयारी को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भगवंत मान...

ADC ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, ऊना के लिए गौरव का क्षण

बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित ऊना। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल को...