Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govt‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चुराह के देहग्रां पहुंचे ठाकुर...

‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत चुराह के देहग्रां पहुंचे ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बैरागढ़ की 182 पात्र महिलाओं को मिलेगी 1500 प्रतिमाह वित्तीय सहायता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गत रात चंबा ज़िला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बैरागढ़ के देहग्रां पहुंचे। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की वास्तविक समस्याओं और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों को करीब से समझना है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और गांवों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा को सतत् आजीविका के प्रमुख साधन के रूप में भी चिन्हित किया है। होम-स्टे स्थापित करने, उनका विस्तार अथवा उन्नयन के लिए 5 करोड़ रुपये तक के निवेश पर प्रदेश सरकार द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में 250 किलोवाट से 1 मेगावाट तक का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए बैंक से ऋण लेता है, तो उस पर लगने वाले 9 प्रतिशत ब्याज में से 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर सृजित करना है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग...

Punjab News: देह व्यापार के खिलाफ सिख संगठनों ने किया पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

अमृतसरः दिवाली के बाद सिख संगठनों की ओर से...

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला...

Punjab News: 34 किलो हेरोइन, 2 हैंड ग्रेनेड सहित 16 गिरफ्तार, IG Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ...

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं...

Punjab News: देह व्यापार के खिलाफ सिख संगठनों ने किया पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

अमृतसरः दिवाली के बाद सिख संगठनों की ओर से श्री दरबार साहिब के पास पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान...

Punjab News: 8वें दिन हुआ दलजीत का अंतिम संस्कार, अर्थी को बहन ने दिया कंधा, देखें वीडियो

मानसाः जिले के गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह की मौत के 8वें दिन अंतिम संस्कार किया गया। इस...

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से...