Hocky Champion Trophy 2026
Baddiबिरला कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बिरला कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से बद्दी स्थित बिरला कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के 160 कामगारों के स्वास्थ्य की जांच की गई और जरूरतमंदों को मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर का शुभारंभ ESIC के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुगीत टंडन ने किया। शिविर में ईएसआईसी के चिकित्सक डॉ. मनीष चौधरी और उनकी टीम ने कामगारों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। चिकित्सकों के अनुसार बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित कामगार अधिक संख्या में पहुंचे। इन मरीजों की जांच कर मौके पर ही उपचार और दवाइयां दी गईं।

इस अवसर पर डॉ. सुगीत टंडन ने कहा कि निगम का प्रयास प्रदेश में स्वस्थ कार्यबल तैयार करना है। कामगार स्वस्थ रहेंगे तो उद्योगों की कार्यक्षमता भी बेहतर बनी रहेगी। ईएसआईसी की योजना है कि विभिन्न उद्योगों में इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएं, ताकि कर्मचारियों को अपनी कंपनी में ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिल सके। इससे कामगारों को अस्पताल जाने के लिए समय निकालने की परेशानी भी कम होगी। शिविर के दौरान कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार तिवारी, चैंबर ऑफ कामर्स हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब इकाई के सलाहकार देवव्रत यादव, डीजीएम (एचआर) सचिन मिन्हास, कामगार नेता निक्का राम, अरुण ठाकुर, पप्पू कुमार सिंह, राधा नारायण राणा, जीवन ज्योति, रखित, नर्स सुरजीत कौर और मनीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग...

Punjab News: देह व्यापार के खिलाफ सिख संगठनों ने किया पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

अमृतसरः दिवाली के बाद सिख संगठनों की ओर से...

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला...

Punjab News: 34 किलो हेरोइन, 2 हैंड ग्रेनेड सहित 16 गिरफ्तार, IG Bhullar का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ...

महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना के आवेदन की बढ़ाई गई तिथि

चण्डीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं...

Punjab News: देह व्यापार के खिलाफ सिख संगठनों ने किया पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

अमृतसरः दिवाली के बाद सिख संगठनों की ओर से श्री दरबार साहिब के पास पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान...

Punjab News: 8वें दिन हुआ दलजीत का अंतिम संस्कार, अर्थी को बहन ने दिया कंधा, देखें वीडियो

मानसाः जिले के गांव भम्मे कलां के दलजीत सिंह की मौत के 8वें दिन अंतिम संस्कार किया गया। इस...

CM Sukhu ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा से...