Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर,...

Punjab News: तेज रफ्तार कार का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कतबई नगर इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां कार चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान मोपेड और कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने कार सहित एक नौजवान को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि भयानक सड़क हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ है। घटना के दौरान मोपेड सवार साग बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान कार ने मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में साग बेचने वाले व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति ससराली गांव का बताया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जो युवक गाड़ी चलाना सीख रहा था और जो युवक उसके साथ गाड़ी चलाना सिखा रहा था, वह मौके से भाग गया।

हालांकि पुलिस के एक नौजवान को काबू कर लिया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं लोगों ने कार चालक की जमकर छित्तर परेड की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि पीछे से तेज रफ्तार कार आई और सड़क किनारे जा रहे मोपेड सवार को टक्कर मारकर घसीटते हुए ले गई। इस दौरान पैदल जा रहा व्यक्ति भी चपेट में आ गया। घटना के बाद कार चालक मौके से निकल गया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा करके कार चालक को काबू कर लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लोगों ने कहाकि सुबह दुकानदार एक्टिवा साइड पर लगा रहा था। इस दौरान व्यक्ति मोपेड पर साग बेचने के लिए आया था। तभी गाड़ी सवार 2 नौजवानों ने मोपेड सहित अन्य वाहनों को हिट किया। जिसके बाद जनकपुरी में महिला बेटे को एक्टिवा पर छोड़ने जा रही थी। इस दौरान उसे भी चपेट में ले लिया। जिसके बाद लोगों ने काबू कर लिया। व्यक्ति ने कहाकि गाड़ी सीखने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने गाड़ी सीखनी है तो वह मैदानों में जाकर गाड़ी सीखे। इस दौरान कई लोगों की जान खतरे में डाले।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...