Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं दिन दहाड़े गाखला रोड़ पर आटा मिल के चालक से मारपीट करके कार सवार नौजवान नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना में बोलैरों चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर जब पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस कार्रवाई करने की बजाए हदबंदी में उलझ गई। जिसके बाद अब लोग घटना को लेकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए जा रहे है। आटा मिल सिद्धू फ्लोर मिल के मालिक गुरबाज सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि आज करीब एक बजे बस्ती बावा खेल नहर के पास सिद्धू फ्लोर मिल की गाड़ी बलेरो लेने जा रही थी। अचानक समाने से आ रही मारुति कार नंबर पीबी08एएच3104 में सवार होकर चार लोग आए।

इस दौरान कार चालकों ने उनकी बोलैरो गाड़ी रोकी और ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने ड्राइवर को जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से ड्राइवर के घायल होने पर आरोपी गाड़ी से नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गाड़ी के अंदर से 90 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। उन्होंनेे कहा कि लगातार हो रही वारदातों के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि आम व्यापारी के लिए भी काम करना बहुत मुश्किल हो गया है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जब पुलिस से बात की तो पुलिस हदबंदी में उलझ गई। ऐसे में कार्रवाई ना होने पर अब वह एसएसपी दफ्तर मामले संबंधी शिकायत देने जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

दिसंबर के वेतनों और पेंशनों के साथ कर्मचारियोें को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता : CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार के...

LPU में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति प्राप्त हस्तियों का सफर रहा शानदार सफर

जालंधर (Ens): उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 25...

110 क्विंटल असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त, 50 क्विंटल मिलावटी दूध उत्पाद नष्ट किए गए

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब...

तेंदुआ के हमले से 4 वर्षीय बच्ची की मौत , BJP MLA के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर...

दिसंबर के वेतनों और पेंशनों के साथ कर्मचारियोें को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता : CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे के रूप...

LPU में 25 वर्षों से ग्लोबल ख्याति प्राप्त हस्तियों का सफर रहा शानदार सफर

जालंधर (Ens): उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 25 साल की यात्रा पूरी करने के अवसर पर, लवली प्रोफेशनल...

110 क्विंटल असुरक्षित खाद्य पदार्थ जब्त, 50 क्विंटल मिलावटी दूध उत्पाद नष्ट किए गए

चंडीगढ़: त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब के खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में खाद्य पदार्थों में...

तेंदुआ के हमले से 4 वर्षीय बच्ची की मौत , BJP MLA के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर खांड्यूसैंण के पास तेंदुए (गुलदार) ने हमला कर 4...