Hocky Champion Trophy 2026
AmritsarPunjab News: विरोध करने पर 3 लुटेरों ने व्यक्ति को मारी गोली

Punjab News: विरोध करने पर 3 लुटेरों ने व्यक्ति को मारी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में लूटपाट और स्नेचिंग की वारदातों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं देर रात शिवाला इलाके के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजा दिया। इस दौरान व्यक्ति द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार 3 बदमाश शिवाला इलाके के पास पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही वारदात से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां...

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का भव्य स्वागत करेगा हरियाणा

चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का ऐलान...

Jalandhar News: पारम्परिक महत्व बरकरार, मिट्टी के दीयों के साथ मंदिरों को दी गई खास लुक, देखें वीडियो

1800 में तैयार किया मंदिर बना आकर्षण का केंद्र जालंधर, ENS: दीपावली पर सजावट के लिए आधुनिक रंग-बिरंगी लाइटों और...

दर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी...

स्पीकर संधवां ने ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत लोगों को मालिकाना हक सौंपे

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जिला फरीदकोट की तहसील कोटकपूरा के गांव हरी नौं...