लुधियाना: पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे है। वहीं आज फिर से जिले में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे ई-मेल मिलने पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद इमारत को खाली करवाया गया। वहीं जारी ई-मेल के मुताबिक कोर्ट में एक थ्रेट मेल आया, जिसमें लिखा हुआ था कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाका होगा। इसके साथ ही स्कूलों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। धमकी की मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
ई-मेल में दिलजीत दोसांझ और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें भी धमकी दी गई है। इसके अलावा स्कूलों के संबंध में दोपहर 1:11 बजे का समय लिखकर अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है। धमकी भरे ई-मेल के अंत में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा’ के नाम के साथ कुछ लोगों के नाम भी लिखे गए हैं।
इस मामले में पुलिस की जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इमारत से लोग बाहर निकल रहे है। इस दौरान बम स्कवॉयड और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई। ऐसे में इमारत की तालाशी ली जा रही है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है।
