Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: बस ड्राइवर से विवाद पर युवक ने तानी पिस्तौल, लोगों...

Punjab News: बस ड्राइवर से विवाद पर युवक ने तानी पिस्तौल, लोगों ने की धुनाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ढोलेवाल इलाके में बस ड्राइवर और एक सवारी के बीच शुरू हुई बहसबाजी विवाद में बदल गई। सवारी के बुलाने पर मौके पर पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बस ड्राइवर पर पिस्तौल तान दी। ड्राइवर ने लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर लिया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पीसीआर को सूचना दी। पीसीआर जोन नंबर-5 के मुलाजिम शक्ति कुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी से पिस्तौल बरामद की और उसे थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना ढोलेवाल स्थित गुलजार पंप के नजदीक गुरु गोबिंद सिंह टावर के सामने बुधवार सुबह 8 बजे की है।

एक सवारी ने बस ड्राइवर से उसे बालू मंडी, जमालपुर छोड़ने के लिए कहा। इस पर ड्राइवर ने उसे बताया कि प्रशासन की ओर से बस को केवल ढोलेवाल तक चलाने की मंजूरी है और वह इससे आगे नहीं जा सकते। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहसबाजी के दौरान सवारी ने अपनी पहचान के एक व्यक्ति को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद वह व्यक्ति एक्टिवा पर सवार होकर वहां पहुंचा।

आरोप है कि आते ही उसने बस ड्राइवर को गालियां देनी शुरू कर दीं और पिस्तौल निकालकर उस पर तान दी। इसके बाद बस ड्राइवर ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोपी की पिटाई भी की। घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर जोन नंबर-5 के मुलाजिम शक्ति कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी से पिस्तौल बरामद कर उसे थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस के हवाले कर दिया। बस मालिक मोहम्मद अकरम ने बताया कि आरोपी ने जब उसके ड्राइवर पर पिस्तौल तानी तो वह डर गया था। व्यक्ति ने उसे गोली मारने की धमकी थी। उसने उस पर पिस्तौल तान दिया था।

इस मामले में थाना डिविजन नंबर 6 के एसएचओ प्रमोद ने कहा कि लोगों ने जिस व्यक्ति को पकड़ा है उससे हमें खिलौना पिस्तौल मिली है। उक्त व्यक्ति ने दिवाली के लिए पिस्तौल खरीदी थी। उसने वहां सवारी के पास एक खड़े बच्चे को खिलौना पिस्तौल पकड़ाई लेकिन बस का ड्राइवर सहम गया उसे लगा कि शायद उस पर पिस्तौल तान रहा है। दोनों में आपसी मिस-अंडरस्टेडिंग हो गई। बाकी मामले की जांच कर रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: बेटे के अस्थियां लेने गए दिनेश औलख हुए भावुक, याद किए बिताए पल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले...

Jalandhar News: त्योहारी सीजन पर सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और...

शराब के नशे में कांस्टेबल ने बंगले के गेट में मारी टक्कर

पुणे। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले...

Meharchand Polytechnic College की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 'सेव अर्थ...

पापा रणबीर की ‘रामायण’ में राहा ने भी दी दस्तक!

नई दिल्ली। रणबीर कपूर के लिए आने वाली फिल्म...

Jalandhar News: बेटे के अस्थियां लेने गए दिनेश औलख हुए भावुक, याद किए बिताए पल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश औलख के पुत्र दिवित औलख...

Jalandhar News: त्योहारी सीजन पर सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से...

शराब के नशे में कांस्टेबल ने बंगले के गेट में मारी टक्कर

पुणे। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब...

Meharchand Polytechnic College की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की 'सेव अर्थ सोसाइटी' के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।...