Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: 2 युवकों को घेरकर की फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार,...

Jalandhar News: 2 युवकों को घेरकर की फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शाहकोट के नजदीक गांव रामे में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने 2 युवकों को घेरकर उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच हमलावर युवकों का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 7आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बलराज सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव रामे ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के जसवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ उसका विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।

बलराज के अनुसार, सोमवार रात वह ट्रैक्टर पर खेतों से लौट रहा था, तभी जसवंत सिंह और उसके साथियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से मामला शांत हो गया। इसके बाद पंचायत ने बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का समय तय किया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बलराज अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर खेतों की ओर जा रहा था। गांव की फिरनी पर जसवंत सिंह छह अन्य साथियों के साथ 3 मोटरसाइकिलों पर पहुंचा।

आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को घेरकर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए और उनका मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई। शाहकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक खाली खोल बरामद किया। जांच अधिकारी एएसआई परजिंदर कौर ने बताया कि जसवंत सिंह और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

पटाखों के गोदाम में धमाका, दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

नागौरः राजस्थान के नागौर के बड़ली में पटाखों के...

Punjab News: समाजसेवी दुर्गेश सिंह अपने साथियों के साथ एक नूर वारिस पंजाब पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आज राम नगर के...

स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी जनता की जेब पर सीधा हमला, सरकार तत्काल फैसला वापस ले: पंकज सहोड़

शपथपत्र का शुल्क पांच गुना, पैतृक संपत्ति के बंटवारे और हक-त्याग विलेख पर भी बढ़ा आर्थिक बोझ ऊना। हिमाचल...

Jalandhar News: दिवित की अंतिम अरदास में शामिल हुए Jazzy B, Amrinder Gill, R Nait, Happy Raikoti सहित अन्य कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: दिनेश औलख के बेटे दिवित की रविवार अल सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 3 तारीख...

Punjab News: सरकारी स्कूल में 14 लाख की लागत से आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन, देखें वीडियो

अमृतसरः लछमन सर चौक स्थित सरकारी हाई स्कूल में एक आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में...