Hocky Champion Trophy 2026
Una‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अनमोल शर्मा प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के...

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर अनमोल शर्मा प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना:  ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट-2026 में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के छात्र अनमोल शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। छवि शर्मा दूसरे और एसवीएसडी कॉलेज भटोली की छात्रा नंदिनी ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। तीनों प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से मेरा युवा भारत ऊना के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने तीन मिनट में विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित मुख्य अतिथि तथा एसवीएसडी कॉलेज भटोली के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

आवास पंडित ने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करते हैं।

निर्णायक मंडल में डॉ. लिली ठाकुर, डॉ. विपुल शर्मा, राजन शर्मा, प्रोफेसर प्रीति शर्मा और यूथ अवार्डी जसवीर ठाकुर शामिल रहे।

जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में प्रस्तावित है। वहां से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो 9 से 12 जनवरी, 2027 तक दिल्ली में आयोजित होगी। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विषयों की जानकारी प्रतिभागियों को पहले ही दे दी जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों ने भी सहयोग दिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर...

अमित कुमार अग्रवाल को एचएसआईआईडीसी और ईईसी के चेयरमैन का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल को हरियाणा राज्य...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने...

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय...