Hocky Champion Trophy 2026
Haryana GovtWMCA विष्वविद्यालय में हुआ विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन

WMCA विष्वविद्यालय में हुआ विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat), द्वारा मंगलवार को जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 26 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2026 तक देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद पहल का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और युवा नागरिक, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवा, देश के लोकतांत्रिक भविष्य की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

कार्यक्रम के दौरान शासन व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी, नागरिक उत्तरदायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। संवाद के माध्यम से युवाओं को अपने मताधिकार का महत्व समझने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जागरूक नागरिक के रूप में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर...

मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने...

आम आदमी पार्टी कल करेगी बड़ा विरोध प्रदर्शन

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने...

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत राज्य स्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय...

राज्यपाल ने स्नातकों से सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का वाहक बनने का किया आह्वान

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय, हमीरपुर के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए युवा स्नातकों...