Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtएशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, 4 नवंबर...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, 4 नवंबर को होगा सेमीफाइनल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली): पंजाब की धरती पर पहली बार आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट ‘एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ के जालंधर में लीग मैचों के सफल आयोजन के बाद अब इस टूर्नामेंट का दूसरा मेजबान शहर मोहाली नॉकआउट मुकाबलों के लिए तैयार है। कल 4 नवंबर को सेमीफाइनल और पांचवें स्थान के मुकाबले के साथ ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। इस स्टेडियम में पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेला जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के प्रयासों से पंजाब में जहां पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुआ है, वहीं मोहाली में भी पहली बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच हो रहा है।

जालंधर में लीग चरण में भारत पहले, जापान दूसरे, मलेशिया तीसरे, दक्षिण कोरिया चौथे, चीन पांचवें और बांग्लादेश छठे स्थान पर रहा था। कल 4 नवंबर को नॉकआउट चरण के तीन मैच खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल और एक वर्गीकरण मुकाबला होगा। दिन का पहला मैच दोपहर दो बजे चीन और बांग्लादेश के बीच पांचवें स्थान के लिए खेला जाएगा। शाम साढ़े चार बजे पहले सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया, जबकि शाम सात बजे दूसरे सेमीफाइनल में भारत और दक्षिण कोरिया आमने-सामने होंगे। चारों टीमें 5 नवंबर को मोहाली में ही होने वाले फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए पूरा जोर लगाएंगी। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें कांस्य पदक के लिए खेलेंगी।

इस बार हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अब तक अजेय रहा है और उसने खेले गए सभी पांच मैच जीते हैं। भारत के बाद जापान ने तीन मैच जीते हैं और एक ड्रॉ खेला है, मलेशिया ने तीन तथा दक्षिण कोरिया ने दो मैच जीते हैं। चीन ने दो ड्रॉ, जबकि बांग्लादेश ने एक ड्रॉ खेला है। भारत ने कुल सर्वाधिक 34 गोल किए हैं। मलेशिया ने कुल 17 गोल, दक्षिण कोरिया और चीन ने 10-10, जापान ने 9 तथा बांग्लादेश ने दो गोल किए हैं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट...

हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल...

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को...

हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक

चंडीगढ़: कर्मचारी मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के रूप में वित्त मंत्री हरपाल सिंह...

हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में लॉटरी संचालन को लेकर पूर्व...

IIIT ऊना की आउटरीच पहल, 130 स्कूली विद्यार्थियों को दिखाई तकनीकी शिक्षा की राह

विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रति बढ़ाई रुचि, छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया प्रेरित ऊना:...

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘जल संजीवनी’ के द्वितीय संस्करण का किया विमोचन

चंडीगढ़: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मंगलवार को सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, हरियाणा...