Hocky Champion Trophy 2026
NationalOman में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कड़े शब्दों...

Oman में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कड़े शब्दों में की हमले की निंदा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी पर हमला हुआ है। इस हमले में 1 भारतीय की मौत हो गई है। भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। मामले पर बयान जारी करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम कल शाम के लिमाह के एक कमर्शियल जहाज MSV अल जुलफी पर हुए हमले की निंदा कर रहे हैं।जहाज पर सवार हुए 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है। वहीं एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में आगे कहा कि हम इस नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इसके अलावा बचाए गए सभी भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापिस लाने के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ संपर्क में भी है।

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से की अपील

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कमर्शियल क्षेत्र में जहाजों पर लगातार होने वाले हमले बहुत ही चिंताजनक है। हम तनाव को तुरंत कम करने और कूटनीतिक समाधान के लिए चलने वाली बातचीत को पूरा करने के लिए अपनी अपील को दोहराते हैं ताकि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता वापिस आ पाए।

इस क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। इसके अलावा साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरुप इस क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार को बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्दी बहाल करना चाहिए।

भारतीय नाविकों पर बढ़ रहा खतरा

अमेरिका-ईरान युद्ध और हूतियों के सऊदी अरब पर होने वाले हमलों के बाद भी भारतीय झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अब आमतौर पर कम हो रही हैं। हालांकि खाड़ी क्षेत्र के आस-पास के अहम समुद्री रास्तों पर तनाव चल रहा है। इससे भारतीय नाविकों पर भारी असर पड़ रहा है।

सरकार की ओर से पिछले हफ्ते जो आंकड़े जारी किए गए उनके अनुसार, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरु होने के बाद कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। इसमें से 14 लोग समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविक थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची को छोड़ गए परिजन, दुकानदार की इंसानियत की मिसाल पेश, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के सन्नी एन्क्लेव इलाके से एक हैरान...

CM Sukhu ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सातवें राज्य...

बाथड़ी जंगल में आठ बोतल देसी शराब बरामद, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

ऊना: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर...

Punjab News: फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर में नौजवान घायल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर...

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति विभाग के 11 नए कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: पंजाब के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप...

Punjab News: 3 वर्षीय बच्ची को छोड़ गए परिजन, दुकानदार की इंसानियत की मिसाल पेश, देखें वीडियो

मोहालीः खरड़ के सन्नी एन्क्लेव इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रवासी परिवार...

CM Sukhu ने विधायक नंद लाल के निधन पर जताया शोक

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष व रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक...

बाथड़ी जंगल में आठ बोतल देसी शराब बरामद, एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

ऊना: जिला ऊना में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए टाहलीवाल पुलिस ने बाथड़ी जंगल में एक...

Punjab News: फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर में नौजवान घायल, भारी हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा फ्लाईओवर पर बाइक और कार की टक्कर हो गई। देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नौजवान...