किश्तवाड़ः जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 11:56 बजे यह भूकंप महसूस किया गया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सोमवार रात 11:56 बजे आया था। इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ जिले में स्थित था। यह अक्षांश 33.292 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.892 डिग्री पूर्व पर था।
केंद्र शासित प्रदेश में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट दाखिल होने तक किसी भी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं थी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके हल्के थे।
बता दें किी भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते। 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है।
