Hocky Champion Trophy 2026
Himachalराजीव गांधी और सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात रहे, नंदलाल शर्मा...

राजीव गांधी और सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात रहे, नंदलाल शर्मा ने SPG में 12 वर्ष सेवाएं दी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार लगातार चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक नंदलाल का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। वह विधायक बनने से पहले देश के महत्वपूर्ण सुरक्षा तंत्र का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने एसपीजी में करीब 12 वर्ष सेवाएं दी हैं। उनकी तैनाती गांधी परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में भी रही। 3 नवंबर को कैंसर और किडनी की समस्या के चलते शिमला के अस्पताल में उनका निधन हुआ।

वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वर्ष 2007 में आईटीबीपी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था।

नंदलाल का जन्म 16 अप्रैल, 1954 को रामपुर बुशहर के देवठी में हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। इसके बाद उनका चयन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में हुआ। आईटीबीपी अकादमी में प्रशिक्षण के बाद उन्हें कमांडो दल में शामिल किया गया। सुरक्षा क्षेत्र में उनके अनुभव और सेवाओं के आधार पर वर्ष 1985 में उन्हें विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में शामिल किया गया।

नंद लाल की सेवाओं को तत्कालीन प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और चंद्रशेखर ने भी सराहा था। उन्हें दोनों नेताओं की ओर से उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र मिले थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों में आईटीबीपी बटालियन की कमान भी संभाली। सुरक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था।

मार्च 2024 में प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के...

स्कूल में बच्ची पर हमला करने का मामलाः चाचा का दावा- आरोपी छात्र PUBG और अन्य हिंसक गेम खेलता था

पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में छह...

Oman में भारतीय नाविक की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कड़े शब्दों में की हमले की निंदा

नई दिल्ली: ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी पर हमला हुआ है। इस हमले...

Jalandhar News: पंचतत्व में विलीन हुए दिवित औलख, नम आंखों से परिवार और गायकों ने दी विदाई, देखें Live

गायकों ने दिया कंधा, जैजी-बी, सतिंदर सरताज, अमृत मान सहित कई गायक हुए शामिल जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास...

फैक्टरी में काम करते समय हादसाः मशीन में युवती के बाल फंसे, मौत

पानीपतः हरियाणा में पानीपत की एक फैक्टरी में काम के दौरान एक युवती की मशीन की चपेट में आने...

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने 25,000 रिश्वत लेते ASI को किया काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सूबे में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दिड़बा, जिला...