Hocky Champion Trophy 2026
NationalBSF जवानों पर डंडों से किया हमला, राइफल भी छीनी, देखें वीडियो

BSF जवानों पर डंडों से किया हमला, राइफल भी छीनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अगरतलाः त्रिपुरा के अशाबाड़ी में तस्करों के एक समूह ने BSF के तीन जवानों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। घटना में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

त्रिपुरा के अशाबाड़ी इलाके में सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर हमले की घटना सामने आई है। बॉक्सानगर क्षेत्र के अशाबाड़ी में कथित तस्करों के एक समूह ने तीन बीएसएफ जवानों को बुरी तरह पीट दिया। हमले में जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

हमले के दौरान आरोपियों ने घायल जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की। इसके अलावा उन्होंने एक सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की। घटना को लेकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद जब आरोपियों का पीछा किया तो वे अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने एक कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हेजफुर रहमान के रूप में हुई है। उसे घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर हिरासत में लिया गया।

इससे पहले सामने आए घटना के हैरान कर देने वाले वीडियो में BSF के जवान को कई पुरुष और महिलाएं लाठी डंडों से पीटते हुए दिख रहे हैं। एक महिला बीएसएफ जवान के सिर पर बुरी तरह डंडा मारती है, जिससे वह रोड किनारे जमीन पर गिर पड़ता है। जवान के हाथ में राइफल होती है लेकिन वह खुद पर हमला किए जाने के बावजूद राइफल का इस्तेमाल नहीं करता है। इस दौरान एक आरोपी जवान को मारते हुए उससे राइफल छीन लेता है।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के जवानों के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुरक्षा बलों पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जल्द और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय के दायरे में लाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सुरक्षा बलों के जवान सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं। उनके साथ इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...