प्रॉपर्टी में मुनाफे का लालच देकर ऐंठे करोड़ो
पंचकूला: कमिशनरेट पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने करोड़ो की ठगी के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनमोल अरोड़ा के रूप मे हुई है। आरोपी MBA और CA पास है, पढ़े-लिखे होने के कारण वह लोगो को आसानी से ठगी के जाल मे फंसा लेता था।
जानकारी देते हुए इकोनॉमिक सेल के इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह ने बताया कि आरोपी लोगों को प्रॉपर्टी में पैसा निवेश करवाकर मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देता था। लेकिन वह निवेश के नाम पर लोगों से पैसे लेकर शेयर मार्केट में लगा देता था और बाद में रकम वापस नहीं करता था।
पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी करीब 15 लोगों को शिकार बना चुका है। अनमोल के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पंचकूला से गिरफ्तार कर कोर्ट से 5 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ठगी की रिकवरी और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ मे जुटी है।
