जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा को चुराने का प्रयास कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, युवक दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा में चाबी लगाकर उसे खोलने और चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में बताया शेखर से मिलने आया था
जब लोगों ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शेखर से मिलने आया था। इस पर लोगों ने उससे पूछा कि अगर वह किसी से मिलने आया था तो एक्टिवा में चाबी क्यों लगा रहा था। इस सवाल पर युवक कोई जवाब नहीं दे पाया।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस थाने में सूचना देने की बात कही। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
