Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtमहिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की 'टूं-टूं', CM...

महिलाओं के मोबाइल फोन पर फिर गूंजी सम्मान राशि की ‘टूं-टूं’, CM Mann ने दी अगली किश्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अबोहर: मांवां-धियां सत्कार योजना के तहत आज फिर पंजाब की महिलाओं के मोबाइल फोन पर ‘टूं-टूं’ के संदेश गूंजे क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज 37.43 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई। अबोहर में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ का लक्ष्य राज्य की एक करोड़ महिलाओं को इसके दायरे में लाना है, जिनमें से लगभग 80 लाख पंजीकरण पहले ही पूरे हो चुके हैं।

इस मौके के अहम पहलुओं को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज ‘मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अबोहर में भारी जनसमूह के दौरान पंजाब भर की 37.43 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में 1,291 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की गई है। यह योजना एक ‘सामाजिक इंकलाब’ है, जो हमारी बेटियों-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी और उनके स्वाभिमान को बढ़ाएगी। हमारा लक्ष्य पंजाब की एक करोड़ महिलाओं को इस योजना के घेरे में लाना है। उन्होंने कहा कि हम पंजाब की महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

उन्होंने बताया, “सरकार पहले ही इस योजना के तहत 76.35 लाख महिलाओं को 2,643.71 करोड़ रुपये की राशि बांट चुकी थी और आज की राशि ट्रांसफर होने के साथ अब तक बांटी गई कुल वित्तीय सहायता 3,934.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।”

लोक भलाई के लिए की गई अन्य पहलों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 54 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी किए हैं, आम आदमी क्लिनिक स्थापित किए हैं और 90 फीसदी घरों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की है। ये पहलें हमारी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि शासन के लाभ हर घर तक, खासकर आम लोगों तक जरूर पहुंचें, जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे हैं। हमारा ध्यान राजनीतिक ड्रामेबाजी करना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन बदलने पर केंद्रित है।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले...

अमित शाह से अनिल विज ने की मुलाकात, शहीद स्मारक के बारे में दी जानकारी

चण्डीगढ: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल...

झोटा इंसाफ कमेटी और सरकार के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बैठक, ADGP का आया बयान- देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा इंसाफ कमेटी और पंजाब सरकार के अधिकारियों के बीच चौथी बैठक हुई। यह बैठक जिला...

Jalandhar News: एक्टिवा चोरी करने की कोशिश कर रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रताप बाग के पास चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां एक दुकान के...

Punjab News: सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के सीमावर्ती इलाके से एक पाकिस्तानी ड्रोन मिलने का मामला सामने आया है। जहां, डेरा बाबा नानक...

Jalandhar News: रिटायर्ड AIG पर घर के बाहर हुआ हमला, देखें CCTV

जालंधरः महानगर के गणेश नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड AIG  गुरनाम सिंह पर हमला होने का मामला सामने...