14 से 16 नवंबर तक बंगाणा में आयोजित होगी राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता
बददी: जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार एक नवंबर को लड़कों एवं लड़कियों के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में कुल 95 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 70 लड़के और 25 लड़कियां शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया के बाद 25 लड़कों और 18 लड़कियों सहित कुल 43 खिलाड़ियों का चयन कोचिंग कैंप के लिए किया गया।
चयनित खिलाड़ी कोचिंग कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक बंगाणा में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए बेहतर तैयारी करवाने के उद्देश्य से कैंप में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। रविवार को आयोजित इस ट्रायल में दिन के भोजन की व्यवस्था स्थानीय समाजसेवी संत ठाकुर माखनु माजरा द्वारा दी गई।
ट्रायल जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला सचिव कमल चंद, कोषाध्यक्ष ललित ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय कोच सुभाष कालका, सुखदेव मेहता, विशाल चौहान, नितिन मेहता, गगन कुमार, शुभम ठाकुर सहित अन्य सदस्यों की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, प्रदर्शन और प्रतिभा के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
