नई दिल्ली: इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने निशाना साधा है। राहुल गांधी पर 1 नवंबर को रैली करने पर नड्डा भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि – ‘राहुल रामलीला मैदान में अपनी राजनीति चमका रहे हैं। वो देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 1 नवंबर का दिन देश के लिए काला दिन है। महापाप वाले दिन विपक्ष की रैली क्यों कांग्रेस ने सिख समा से माफी नहीं मांगी’। जेपी नड्डा ने कहा कि – ‘कांग्रेस सिख समाज के जख्मों पर नमक रगड़ रहे हैं। कांग्रेस का खूनी इतिहास आज भी जिंदा है और वो व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना चाहते हैं’।
10 हजार करोड़ का हुआ नुकसान
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि – ‘इस रैली से 10 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा। विपक्ष का मकसद दिल्ली का पंगु बनाना है। दिल्ली में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। भारत में रिजीम चेंज का एजेंडा नहीं चलेगा भारत बनाना रिपब्लिक नहीं है ये बात राहुल सुन लें’।
बीजेपी करेगी प्रोटेस्ट
इंडिया गठबंधन के विरोध में बीजेपी ने आज प्रोटेस्ट करने का फैसला भी लिया है। बीजेपी ने दिल्ली में हरि नगर बस डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक मार्च किया है। ये पूरा मार्च करीबन एक किलोमीटर का था जो कि सुबह 11:30 बजे शुरु हुआ। इस मार्च में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राज्य मंत्री हर्ष मल्हौत्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज भी शामिल हुई। ये मार्च हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में हुआ। इंडिया गठबंधन और बीजेपी के प्रोटेस्ट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 10 हजार अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई है। इसके अलावा रामलीला मैदान और उसके आस-पास 4,000 से ज्यादा जवान तैनात है।
इंडी गठबंधन ने लगाए आरोप
इंडी गठबंधन का कहना है कि यह रैली देश के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची के नाम काटे जाने के विरोध में है। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि रैली में आने वाले उनके समर्थकों की बसों को अलग-अलग जगहों पर रोका जा रहा है।
