मनोरंजन: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। उन्होंने जून 2024 में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे में जानकारी दी थी। इस दौरान उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय भी आया था जब वो अपने भविष्य की अनिश्चितताओं का सामना कर रही थी। तब हिना ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जयसवाल को एक अल्टीमेटम दे दिया था। दोनों ने इसके बाद बिना प्लानिंग के शादी रचा ली थी।
हम दोनों शादी के लिए तैयार थे
हिना खान ने सानिया मिर्जा के टॉक शो सर्विंग इट अप में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। हिना ने कहा कि – ‘ये एक रेंडम डिसीजन था। हमने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की थी। मुझे नहीं लगता है कि हम इसके लिए तैयार थे। इसके बाद उन्होंने अपने रिलेशनशिप और सेहत का जिक्र भी किया। हिना ने कहा कि सेहत के कारण उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है और उन्होंने रॉकी को अल्टीमेटम दे दिया था’। उन्होने कहा कि – ‘हम काफी लंबे समय से साथ में थे, 10 साल से भी ज्यादा शायद 13-14 साल। मैं हेल्थ में जिस फेज से गुजर रही थी मैंने रॉकी को कह दिया था कि या तो तुम मूव ऑन कर लो किसी और से शादी कर लो। जिससे भी तुम चाहो या फिर मुझसे शादी कर लो क्योंकि मुझे नहीं पता कल क्या होने वाला है. इसके बाद रॉकी तुरंत शादी के लिए तैयार हो गए थे’।
सिर्फ 15 मिनट में हो गई थी शादी
इस दौरान सानिया मिर्जा ने हिना खान से पूछा कि- ‘क्या सचमुच आपकी शादी सिर्फ 15 मिनट में हुई थी’ तो हिना ने कहा कि – ‘असल में उससे भी कम समय में’। हिना से पूछा गया कि क्या उनका ये फैसला सिर्फ हेल्थ के कारण था तब उन्होंने कहा कि – ‘अगर उस तरह से देखूं तो ये फैसला अनिश्चितता के कारण था क्योंकि मुझे नहीं पता था कि ऐसा सबके साथ होता है मुझे था कि चलो आगे बढ़ते हैं’।
View this post on Instagram
शादी के बाद नहीं बदली जिंदगी
हिना खान का यह मानना है कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में कुछ भी नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि – ‘हमारा रिश्ता शादी से नहीं डिफाइन होता। शादी के बिना या शादी के साथ हमारे रिश्ते में कुछ नहीं बदला।’ उन्होंने बताया कि उन्हें तो अपनी वेडिंग एनिवर्सरी तक याद नहीं रहती। हिना ने कहा कि – ‘हमारी शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है और हमें रात तक याद नहीं आया था कि हमारी एनिवर्सरी है। जब लोगों ने हमें विश किया तो हम दोनों ने एक-दूसरे को देखा और विश किया। हम डेट याद रखने वालों में से नहीं है’। उन्होंने अपने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के पोस्ट में भी रिश्तेदारों को उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी याद दिलवाने के लिए धन्यवाद कहा था।
