एसडीएम ने 3 बिक्री स्थल किए निर्धारित
ऊना। दीपावली के मद्देनजर आम जनता की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊना उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए 3 स्थान निर्धारित किए हैं। एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि नगर निगम ऊना के तहत ऊना में रामलीला मैदान, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के कार्यालय परिसर स्थित ग्राउंड तथा नगर परिषद संतोषगढ़ के रामलीला मैदान में पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।
उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री करें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित बनाएं। एसडीएम ने आम जनता से भी आग्रह किया कि पटाखों की खरीदारी केवल निर्धारित एवं अधिकृत बिक्री स्थलों से ही करें। उन्होंने कहा कि सभी लोग प्रशासनिक निर्देशों की पालना करते हुए सुरक्षित तरीके से हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं।
