Hocky Champion Trophy 2026
Nationalभीषण हादसाः 2 बसें और कैंटर की टक्कर में कई यात्री घायल,...

भीषण हादसाः 2 बसें और कैंटर की टक्कर में कई यात्री घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर 2 बसों और कैंटर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा से आगरा की ओर जा रहे 2 यात्री बसें और कांच से भरा एक कैंटर आपस में भिड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कैंटर पलट गया और बसों में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना आज सुबह करीब 3:15 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 101 के पास हुई। कांच से भरा आयशर कैंटर (HR 26 E 5124) आगरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही विश्वनाथ ट्रैवल्स की बस (UP 86 T 8696) ने उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस कैंटर से टकरा गई। अभी यह टक्कर हुई ही थी कि पीछे से आ रही ट्रैवल पॉइंट की दूसरी बस (UP 17 AT 9952) भी कैंटर से जा भिड़ी।

लगातार हुई टक्करों के चलते कैंटर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद दोनों बसों में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्रियों को चोटें आईं और मौके पर मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई देने लगी। दुर्घटना की जानकारी मांट टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम और कॉलर विनय यादव के जरिए पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कराया गया।

पुलिस ने जेपी और सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घायलों में चांदनी, आमिर, आजाद, वसीम और अजर बानो समेत अन्य यात्री शामिल बताए गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर तड़के हुए इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मदद दिलाई और स्थिति संभाली। हाल ही में कानपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

Jalandhar News: चारों विधानसभा सीटों को लेकर मुद्दा उठा, सिख तालमेल कमेटी ने दी बहिष्कार की चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सिख तालमेल कमेटी और विभिन्न सिख संगठनों ने सिख समुदाय को...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के बीच चल रहा विवाद थम गया है। ऐसे में दोनों...