Hocky Champion Trophy 2026
Tarn TaranPunjab News: बीच सड़क पर टक्कर मारकर रुकवाई गाड़ी, चलाई गोलियां, एक...

Punjab News: बीच सड़क पर टक्कर मारकर रुकवाई गाड़ी, चलाई गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर एक आढ़ती ने गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी। आढ़ती व ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा शूटरों के संदेह के चलते गोलियां चलाई गईं। तीन लोगों को गोलियां लगीं। जिस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो को भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फायरिंग में गुरसेवक सिंह (50), हरकीरत सिंह और साजन सिंह घायल हुए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरसेवक सिंह ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थार सवार हमलावरों ने करीब 5 किलोमीटर तक कार का पीछा करने के बाद उसे टक्कर मारी। जिसके बाद गोलियां चलाई गई। भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण निवासी मनजीत सिंह कट्टा अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर घरियाला मंदिर से माथा टेककर वापस खेमकरण लौट रहे थे। मनजीत सिंह कट्टा जब गांव मेहंदीपुर मोड़ पर पहुंचा तो उसके पीछे अन्य गाड़ी लगी हुई थी।

कट्‌टा जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे, उक्त गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं। जिस दौरान तीन लोग घायल हो गए। गोलियां लगने से घायलों में से गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। जबकि हरकीरत सिंह व साजन सिंह को गंभीर हालत में भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटनाक्रम के बाद कट्टा ने सार्वजनक तौर पर भीड़ को संबोधन भी किया।

ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा को कई दिनों से गैंग्सटरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। जिसके चलते उसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कांस्टेबल भी मुहैया करवाया गया था। जबकि कट्टा ने निजी तौर पर अपनी सुरक्षा रखी थी। मनजीत ने घटना के बाद कहा कि यह लोग रंगदारी से संबंधित हैं। अपना बचाव खुद ही किया जाए। तरनतारन के एसपी सुखनिंदर सिंह ने कहा कि इस घटना का किसी गैंगस्टर ग्रुप से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने बताया कि जिस हथियार से फायरिंग की गई, उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आया। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी पर गोली चलाना गंभीर अपराध है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। डीएसपी अतुल सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पिता ने बेटी को कृपाण से काटा, मौत; आरोपी फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः होशियारपुर में एक पिता ने वीरवार को अपनी...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों...

Jalandhar News: सुलझा पटाखा और मार्केट ग्राम पंचायत विवाद, जल्द सजेंगा बाजार

जालंधर, ENS: पटाखा मार्केट और ग्राम पंचायत राओवाली के...

Punjab News: पिता ने बेटी को कृपाण से काटा, मौत; आरोपी फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः होशियारपुर में एक पिता ने वीरवार को अपनी 17 साल की बेटी की कृपाण से हत्या कर दी।...

बांग्लादेश में फिर तनावः उधार बाल काटने से मना करने पर हिंदू व्यक्ति की हत्या

ढाकाः बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल...

तरन तारन में बन रहा अंबेडकर भवन निर्माण के अंतिम चरण में: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

Jalandhar News: चारों विधानसभा सीटों को लेकर मुद्दा उठा, सिख तालमेल कमेटी ने दी बहिष्कार की चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सिख तालमेल कमेटी और विभिन्न सिख संगठनों ने सिख समुदाय को...