फगवाड़ाः लुधियाना से जालंधर की ओर लौट रहे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के जेसीटी पुल पर दो ट्रकों की टक्कर के दौरान पीछे वाला ट्रक एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में एक ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क से किनारे करवाया। ट्रक के अंदर आधे हिस्से में बिस्किट लदे हुए थे। चालक अंकित ने बताया कि वह गोबिंदगढ़ मंडी से आ रहा था और जालंधर की ओर जा रहा था। इस दौरान वह खाली ट्रक लेकर डायवर्ट साइड की ओर से चल रहा था। आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
जिसके बाद उसने भी ब्रेक लगा दी। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनके ट्रक में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक से टक्कर होने के बाद ट्रक हवा में लटका गया। वहीं ट्रक चालक इंद्रजीत सिंह ने कहा कि वह फिल्लौर से जालंधर जा रहा था। ट्रक चालक ने कहाकि वह पीछे से ट्रक को पुल पर चढ़ाने लगे थे। इस दौरान आगे जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान उसके द्वारा ब्रेक लगाई गई, लेकिन लोड ट्रक होने के कारण ट्रक सड़क से नीचे हवा में लटक गया।
घटना के दौरान दूसरा ट्रक चालक फरार हो गया और 3 किलोमीटर दूरी पर जाकर काबू किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की समझौते को लेकर बात चल रही है। वहीं इंद्रजीत सिंह ने कहाकि दूसरा ट्रक चालक 8 हजार रुपए नुकसान की भरपाई के दे रहा है, लेकिन उसके बाद ट्रक का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में ट्रक चालक के मालिक से बात की गई तो उनका कहना हैकि गलती हमारे ट्रक चालक की नहीं है, ऐस में वह जहां शिकायत देना चाहता है, दे सकता है। इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने प्रशासन ने नुकसान की भरपाई की मांग की है।
