चंडीगढ़ः सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुम्मन मंगलवार को सीबीआई दफ्तर में पेश हुए। करीब साढ़े 4 घंटे की पूछताछ के बाद घुम्नन सीबीआई कार्यलाय से बाहर आए। इस दौरान उन्होंने बिक्रम मजीठिया को भेजे गये नोटिस को लेकर भी जानकारी दी।
मीडिया से रूबरू होते हुए राजबीर सिंह घुम्मन ने कहा कि वह साबीआई की जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं। आज उनसे 100 के करीब सवाल पूछे गये। सीबीआई के अधिकारियों ने इन्हीं सवालों की सूची पिछली पेशियों पर भी रखी थी।
बिक्रम मजीठिया को भेजे गये कानूनी नोटिस पर घुम्मन ने तंज कसते हुए कहा कि उससे पूछो कि दहेज का सामान लेकर अमेरिका क्यों भागा। मजीठिया एक साल अमेरिका क्यों रहा। उन पर हो रही केंद्र सरकार कि एजेंसियां द्रारा कार्रवाई राजनीतिक है। जिसका जवाब पंजाब की जनता आगामी चुनावों में केंद्र सरकार को देगी।